सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहायता

सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सोमवार को सूचना आयुक्त के रिक्त पदों  की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, संसदीय कार्यमंत्री जोगा राम पटेल मौजूद रहे। राज्य में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति को लेकर व्यापक चर्चा हुई और दो सूचना आयुक्तों के नामों पर सहमति बनी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सोमवार को सूचना आयुक्त के रिक्त पदों  की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, संसदीय कार्यमंत्री जोगा राम पटेल मौजूद रहे। राज्य में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति को लेकर व्यापक चर्चा हुई और दो सूचना आयुक्तों के नामों पर सहमति बनी।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सरकार और विपक्ष के बीच इस विषय पर सहमति बनना प्रशासनिक संतुलन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिन दो नामों पर सहमति बनी है, उनके संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किए जा सकते हैं। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहायता मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत