विश्व शांति, देश की प्रगति और गरीब कल्याण के ध्येय से आहुत हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ

महायज्ञ 6 से 9 जुलाई तक चलेगा

विश्व शांति, देश की प्रगति और गरीब कल्याण के ध्येय से आहुत हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ

महायज्ञ देश की प्रगति, विश्व शांति एवं ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत किया गया।

जयपुर। श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का जयपुर इंदिरा नगर स्थित पुष्पांजलि परिसर में शुभारंभ हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की मौजूदगी में महायज्ञ हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने महायज्ञ का उद्घाटन किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह मौजूद रहे। विधायक देवी सिंह शेखावत, भाजपा प्रवक्ता प्रताप राव, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा भी मौजूद रहे। महायज्ञ देश की प्रगति, विश्व शांति एवं ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत किया गया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही विश्व सुरक्षित है। सनातन और प्रभु राम का विरोध करने का अधिकार किसी को नहीं है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा प्रभु राम जन जन के हमारे आदर्श हैं। राजनीतिक लोगों को प्रभु राम के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।

महायज्ञ 6 से 9 जुलाई तक चलेगा। तमिलनाडु से मंगवाए गए 1 टन कुमकुम से महायज्ञ हो रहा है। माता ललिता का अनुष्ठान हो रहा है। राजस्थान सहित देश भर से संत महंतों और श्रद्धालुओं का महायज्ञ में आगमन हुआ।

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित