शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा हो सकता है हार्ट फेल्योर, हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और ऑक्सीजन आपूर्ति होती है प्रभावित

लक्षणों को न करें नजर अंदाज

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का खतरा हो सकता है हार्ट फेल्योर, हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और ऑक्सीजन आपूर्ति होती है प्रभावित

आयरन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है, जिसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं

जयपुर। आयरन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है, जिसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का प्रमुख कारण बनती है, जिससे रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है। यह समस्या महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में अधिक देखी जाती हैं। भारतीय महिलाओं में एनीमिया की समस्या आम हैं, क्योंकि वे अपने परिवार की देखभाल में अपने पोषण पर ध्यान नहीं देतीं। साथ ही कई महिलाओं को संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं मिल पाता, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। अधिक रक्तस्राव, आंतों की समस्याएं और कुपोषण भी एनीमिया के अन्य कारण हो सकते हैं।

लक्षणों को न करें नजर अंदाज: डॉ. शर्मा बताते हैं कि एनीमिया के लक्षण अक्सर इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इसमें चक्कर आना, ह्दय गति का अनियमित होना, सांस फूलना, त्वचा का पीला पड़ना, हथेलियों और तलवों का ठंडा पड़ना आदि शामिल हैं। यदि ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

कैसे करें बचाव: आयरन की कमी से बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, अनाज, फल और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। विटामिन सी युक्त आहार को शामिल करने से शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार से एनीमिया को रोका जा सकता है।

हार्ट के लिए खतरा
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि यदि शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी बनी रहे तो इससे हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की एक तिहाई आबादी आयरन की कमी से प्रभावित है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

Read More ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित

Tags: Anemia

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत