उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी

पात्र विद्यार्थियों के लिए आय सीमा भी तय

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए। पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल या एसएसओ के जरिए आवेदन कर सकेंगे। शिक्षण संस्थानों के पंजीयन और अन्य प्रक्रियाओं की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी है। विभाग के आदेश के अनुसार सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों तथा राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय एवं राजकीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में कक्षा 11वीं-12वीं को छोड़कर अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप के माध्यम से किए जाएंगे।

विभाग ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू किया है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं शिक्षण संस्थानों के पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू तथा मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के विद्यार्थियों के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में परिवार की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपए तक रखी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह