नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार
अब सब्सिडी संख्या 9 से घटाकर केवल 4 कर दी गई
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 सिलेंडर का वादा किया था, जिसे पहले 9 और अब 4 कर दिया गया।
जयपुर। सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाकर 4 करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
जूली ने कहा है कि यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार है। साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर का वादा था। जो पिछले साल 12 से घटाकर 9 कर दिए। अब सब्सिडी संख्या 9 से घटाकर केवल 4 कर दी गई। यानि, 12 का वादा, पर 4 का इरादा। पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना, अब भाजपा सरकार रोटी का निवाला भी छीन रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2026 18:53:21
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...

Comment List