सीएम को लिखा पत्र : निकायों का पुनः परिसीमांकन एवं वार्डों की संख्या के निर्धारण का कार्य पारदर्शी तरीके से हो: राजेंद्र राठौड़

सीएम को लिखा पत्र : निकायों का पुनः परिसीमांकन एवं वार्डों की संख्या के निर्धारण का कार्य पारदर्शी तरीके से हो: राजेंद्र राठौड़

राठौड़ ने कहा कि नियम विरुद्ध परिसीमांकन के कारण कई जगहों पर वार्ड जनसांख्यिक दृष्टि से काफी ज्यादा बड़े हो गये तो कहीं जगह पर वार्डों में जनसंख्या बेहद कम रही।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर राज्य के समस्त नगरीय निकायों का पुनः परिसीमांकन एवं वार्डों की संख्या के निर्धारण का कार्य पारदर्शी तरीके से करवाये जाने का आग्रह किया है। 

राठौड़ ने पत्र में लिखा कि बजट घोषणा 2020-21, 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 द्वारा नवगठित नगर पालिकाओं के आम चुनाव हेतु नगरपालिका में वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर वार्ड की संख्या एवं परिसीमांकन के संबंध में स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ.10 चुनाव/जन/स्वाशा. /2024/1423-1473 दिनांक 7 जून 2024 में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 एवं 9 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 86 नवगठित नगरीय निकायों के चुनाव अतिशीघ्र संपन्न होने जा रहे हैं। 

राठौड़ ने कहा कि विगत कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपने चहेते जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक दृष्टि से फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका के वार्डों का परिसीमांकन मनमाफिक एवं नियमों के विपरीत किया गया था। गत सरकार के कार्यकाल में हुए नगरीय निकाय के चुनावों में वार्डों का सीमांकन वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुरूप आनुपातिक रूप से नहीं करके तोड-मरोड़ कर गलत तरीके से किया गया जिसका एकमात्र उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशियों को नगरीय चुनावों में विजयी दिलाना एवं भ्रष्टाचार को अंजाम देना था। 

राठौड़ ने कहा कि नियम विरुद्ध परिसीमांकन के कारण कई जगहों पर वार्ड जनसांख्यिक दृष्टि से काफी ज्यादा बड़े हो गये तो कहीं जगह पर वार्डों में जनसंख्या बेहद कम रही। वार्डों के गलत परिसीमांकन के कारण नगरीय निकायों में विकास कार्यों भी में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा। वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और निकट भविष्य में नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं, ऐसे में गत कांग्रेस सरकार द्वारा नियम विरुद्ध किये गये परिसीमांकन का फायदा निश्चित तौर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को मिलने की संभावना है। जिसके कारण इन चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

Read More आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद
केरल को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम...
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें