जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा : ड्रेस कोड उल्लंघन पर कई अभ्यर्थियों को प्रवेश में हुई परेशानी 

दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा : ड्रेस कोड उल्लंघन पर कई अभ्यर्थियों को प्रवेश में हुई परेशानी 
किसी भी मेटल युक्त कपड़े जैसे जिप या हुक वाली पैंट पहनकर आने पर रोक लगाई गई थी।  

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आज प्रदेशभर में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित कर रही है। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी की परीक्षा समापत हो चुकी है। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पारी के अभ्यर्थियों को 2 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। या परीक्षा 38 जिलों में 1278 केंद्रों आयोजित की जा रही है। 803 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 8,20,942 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पहली पारी में 4,10,443 और दूसरी पारी में 4,10,49ओ अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक पद के लिए औसतन 1022 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।  चयन बोर्ड ने परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुर्ता-पायजामा को मान्य ड्रेस घोषित किया गया था। किसी भी मेटल युक्त कपड़े जैसे जिप या हुक वाली पैंट पहनकर आने पर रोक लगाई गई थी।  

प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी जींस पैंट में जिप और हुक होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उसे जींस पैंट से मेटल की हुक और बटन हटाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पायजामा या लोअर पहनकर एंट्री मिली। इसके अलावा हाथ में कड़ा, गले की माला, सोने की चेन पहने अभ्यर्थियों को इन्हें उतरवाकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। जयपुर में सबसे अधिक 176 केंद्र बनाए गए थे। पहली पारी में 61,968 और दूसरी पारी में भी 61,968 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, सबसे कम करौली में केवल 7 केंद्र बनाए गए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी