राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती : कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्जाम सिटी लिंक किया एक्टिव, 8 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड  

परीक्षा 12 अप्रैल 2025, शनिवार को दो पालियों में आयोजित होगी

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती : कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्जाम सिटी लिंक किया एक्टिव, 8 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड  
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।

जयपुर। राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

इसके साथ ही आयोग ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेल प्रहरी का एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपनी SSO ID की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।  
यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025, शनिवार को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य होगा।

इस भर्ती के तहत कुल 803 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जो 400 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है। प्रश्न पत्र में 45 प्रश्न विवेचना एवं तार्किक योग्यता, 25 सामान्य ज्ञान/विज्ञान व समसामयिक विषयों से, और 30 प्रश्न राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, भूगोल आदि से होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते है।

 

Read More राजस्थान में अपराधियों की काली कमाई पर बड़ा प्रहार, 220 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद