एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले की राशि मांग

सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले की राशि मांग

राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोही स्थित भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल श्रवण मीणा को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, कॉलेज में हॉस्टल मैस के ठेकेदार का बिल पास करने और उसके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले आरोपी प्रिंसिपल द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

जयपुर। राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोही स्थित भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल श्रवण मीणा को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, कॉलेज में हॉस्टल मैस के ठेकेदार का बिल पास करने और उसके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले आरोपी प्रिंसिपल द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज करवाई गई, जिसके बाद पूरी कार्रवाई की योजना बनाई गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी श्रवण मीणा उस समय जयपुर आया हुआ था और उसने परिवादी को राजापार्क क्षेत्र में रिश्वत की राशि लाने के लिए बुलाया था। एसीबी टीम पहले से ही वहां जाल बिछाए हुए थी। जैसे ही मीणा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई ने सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई करने के विभाग की प्रतिबद्धता को एक बार फिर सामने रखा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह