कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता की जल्द हो नियुक्ति

विधानसभा क्षेत्र के मतदाता की ही नियुक्ति बीएलए प्रथम के रूप में की जाए

कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता की जल्द हो नियुक्ति
निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रदेशाध्यक्षों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाता की ही नियुक्ति बीएलए प्रथम के रूप में की जाए। 

जयपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय आशीष कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों में पारदर्शिता बढ़ाने, शत प्रतिशत प्रात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, राज्य स्तर, जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के अधिकारियों निर्देश दिए। 

इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता की नियुक्ति करने व लिंगानुपात में सुधार करने के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रदेशाध्यक्षों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाता की ही नियुक्ति बीएलए प्रथम के रूप में की जाए। 

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार के बीएलए द्वितीय की नियुक्ति संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलए प्रथम की ओर से की जाएगी। इस दौरान आईएनसी के राजेश सैनी, गोपाल लाल मीणा और राजेश कुमार , बीएसपी के प्रमोद कुमार दिवाकर, आरएलपी के शंकर लाल नारोलिया सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Read More इस्तीफे से पहले इमोशनल हुए शिवकुमार: छुए सिद्दायमैयार के पैर, बोले- आलाकमान से किया वादा निभाएंगे सिद्धारमैया

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस