मेट्रो का होगा विस्तार, दोबारा बनाई जाएगी डीपीआर 

एयरपोर्ट को कनेक्ट करना बताया जा रहा है

मेट्रो का होगा विस्तार, दोबारा बनाई जाएगी डीपीआर 
एयरपोर्ट को भी कनेक्ट किया जाएगा। इसके चलते इस प्रोजेक्ट की दुबारा से डीपीआर बनाई जाएगी। 

जयपुर। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज की डीपीआर दोबारा से बनाई जाएगी। इसके पीछे मेट्रो का विस्तार और एयरपोर्ट को कनेक्ट करना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले सैकेंड फेज में सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना थी। इसे अब विद्याधर नगर तक विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट को भी कनेक्ट किया जाएगा। इसके चलते इस प्रोजेक्ट की दुबारा से डीपीआर बनाई जाएगी। 

सीएम ने भी की थी समीक्षा
मेट्रो के दूसरे फेज को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी। इसमें दूसरे चरण के रूट को लेकर कई और रूट में कुछ बदलाव को लेकर सुझाव आए थे। इन्हीं सुझावों को देखते हुए जयपुर मेट्रो ने इसकी डीपीआर बनाने का फैसला लिया। अब नए सिरे से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जाएगी। डीएमआरसी छह माह में प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर जयपुर मेट्रो को देगी। इसे सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। इस डीपीआर में दो स्टेशन बढ़ने की उम्मीद है। इसकी डीपीआर-2020 में बनी थी।

Tags: metro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव