किरोड़ी को धमकी पर मंत्री रमेश मीणा के तीखे तेवर, कहा, 'वे तो खुद ही अपराधी हैं, उन्हें खुद को कानून के हवाले करना चाहिए'
किरोड़ी के चिर-परिचित विरोधी माने जाते है मंत्री रमेश मीणा
जिनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हो और खुद अपराधी हो, उन्हें सुरक्षा की कहां जरूरत है। वे खुद कह रहे हैं कि उनके पास हजारों समर्थक है ऐसे में सुरक्षा की क्या जरूरत है: रमेश मीणा
जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा को जान से मारने की धमकी भरे पत्र को लेकर उनके चिर परिचित विरोधी माने जाने वाले सरकार के मंत्री रमेश मीणा ने इसे लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किरोडीलाल तो खुद ही अपराधी है, उन्हें तो चाहिए कि वह खुद को कानून के हवाले कर दे। मैंने कहा कि मैं उनको जान से मारने की धमकी देने वाले मामले की चर्चा नहीं करना चाहता। लेकिन जो व्यक्ति लाशों की राजनीति करें, अपने क्षेत्र में खुद पर ही गोली चलाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा ले, जिनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हो और खुद अपराधी हो, उन्हें सुरक्षा की कहां जरूरत है। वे खुद कह रहे हैं कि उनके पास हजारों समर्थक है ऐसे में सुरक्षा की क्या जरूरत है। उनको कोई धमकी भरा पत्र मिला है तो सरकार को उसकी गहन जांच करनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List