माउंट आबू में  माइनस 2 डिग्री पारा कई जगह शीतलहर ने ठिठुराया, दो दिन फिर मावठ की बारिश,

सीकर में बर्फीली हवाओं से पारा माइनस 

माउंट आबू में  माइनस 2 डिग्री पारा कई जगह शीतलहर ने ठिठुराया, दो दिन फिर मावठ की बारिश,

प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से मौसम में अधिकांश जगह शीतलहर बनी रही। अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का-मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में ठंडक के साथ धूप भी निकली। माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री नीचे तक चला गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26-27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।

जयपुर। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के असर से मौसम में अधिकांश जगह शीतलहर बनी रही। अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का-मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में ठंडक के साथ धूप भी निकली। माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री नीचे तक चला गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26-27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ में 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान नागौर में माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य से थोड़ा नीचे रहा,जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। इस कारण शीतलहर जैसी हालत बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में पारा माइनस दो डिग्री से नीचे चला गया।

प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों जैसे कोटा, उदयपुर और भरतपुर में तापमान अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन रात में सर्दी बढ़ी। शेखावाटी में गिरते पारे से फसलों को नुकसान की आंशका बढ़ गई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 जनवरी को बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने और 27 जनवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों में छुटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान जैसे चूरू, झुंझुनंू, सीकर, बीकानेर और गंगानगर आदि क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव दिखाई दे सकता है। विक्षोभ प्रभाव से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सर्दी का असर ज्यादा कम नहीं होगा। प्रदेश में उत्तरी हिस्सों सहित कई जगह आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट जारी रह सकती है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर