मोदी बताएं कि ईआरसीपी पर उनके वादे पर चुप क्यों हैं: तिवारी

गहलोत सरकार ने अपने राजस्व से 14 हजार करोड़ इस प्रोजेक्ट पर खर्च करने का निर्णय लिया।

मोदी बताएं कि ईआरसीपी पर उनके वादे पर चुप क्यों हैं: तिवारी

तिवारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रति व्यक्ति आमदनी में सुधार किया तो जीडीपी में भी सुधार करके दिखाया। राजस्थान की जनता से अपील करना चाहता हूं कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए एक बार फिर 5 साल के लिए मौका दें।

जयपुर। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय पर  मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जयपुर दौरे में ईआरसीपी मुद्दे पर अपनी चचुप्पी तोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नियत में सदा फर्क रहता है। वो कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। मोदी जब आज जयपुर दौरे पर आ रहे हैं तो हम उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं। मोदी 5 साल पहले राजस्थान में आकर ईआरसीपी पर बोले थे लेकिन अब उस पर कुछ नहीं बोल रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का भी इस पर रवैया ठीक नहीं रहा। केंद्र ने जब वादा नहीं निभाया तो गहलोत सरकार ने अपने राजस्व से 14 हजार करोड़ इस प्रोजेक्ट पर खर्च करने का निर्णय लिया।

तिवारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रति व्यक्ति आमदनी में सुधार किया तो जीडीपी में भी सुधार करके दिखाया। राजस्थान की जनता से अपील करना चाहता हूं कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए एक बार फिर 5 साल के लिए मौका दें। अर्थव्यवस्था में बढ़त के सवाल और राजस्थान के वित्तीय घाटे पर कहा कि आमदनी और खर्च का परिपेक्ष्य देखने पर पता चलता है कि विश्व स्तर पर मानदंड क्या है। केंद्र सरकार के मानदंडों से तुलना करने पर अलग बात सामने आएगी। 4 प्रतिशत वित्तीय घाटा कोई बड़ी बात नहीं है। राजस्थान में बेहतरीन योजनाओं को लागू करने में कोई परेशानी नहीं आने दी। विकास हमारी बुनियादी प्राथमिकता है।

चुनावी समय में ईआरसीपी का मुद्दा उठाने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि हम राजस्थान में बहुत पहले से यह मुद्दा उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इसलिए यह प्रोजेक्ट नहीं होने दिया क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार बन गयी। पंजाब में अमरिंदर सिंह विवाद और राजस्थान में गहलोत-पायलट विवाद पर उन्होंने कहा कि इनकी तुलना नहीं की जा सकती। पंजाब में अलग परिस्थिति हैं लेकिन यहां गहलोत और पायलट मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर शक गहरा गया है। राजस्थान के 50 जिलाध्यक्षों...
ईरान, तुर्की के बाद दुनिया में एक और ड्रोन सेना के सुपर पावर का जन्म: ड्रोन इंडस्ट्री में बहुत तेजी से पैर पसार रहा ताइवान, हर साल लाखों ड्रोन बनाने का लक्ष्य
फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार
बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट
राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
आज का भविष्यफल