Admission: 26 हजार से ज्यादा आए आवेदन

अब स्टूडेंट यूजी में 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Admission: 26 हजार से ज्यादा आए आवेदन

नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को शिक्षा देने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार 100% सीटों पर एक साथ मेरिट कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन का दौर चल रहा है। स्टूडेंट को राहत देते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीसरी बार एडमिशन की डेट को आगे बढ़ाया है। 

अब स्टूडेंट यूजी में 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन कन्वीनर प्रो. राम अवतार शर्मा ने बताया कि यूजी में अभी तक लगभग 26 हजार के करीब आवेदन आए है। नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को शिक्षा देने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार 100% सीटों पर एक साथ मेरिट कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। यदि फिर भी कुछ सीट रह जाती है तो उन्हें काउंसलिंग या एक अन्य लिस्ट निकालते हुए भरा जाएगा। छात्र को अपने आवेदन के साथ कास्ट सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट, 10वीं की मार्कशीट और अन्य किसी भी तरह के वेटेज सर्टिफिकेट को भी आवेदन के साथ जोड़ना होगा। प्रवेश की सूची 26 जून को जारी होगी। इसके बाद 27 से 29 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन व फीस का वेरिफिकेशन होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी, दुबई की फ्लाइट रद्द अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी, दुबई की फ्लाइट रद्द
अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी। बुधवार को जहां एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट...
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 
रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला युवक शव, एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया शव
अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पाँच दिनों के लिए टले, ईरान का इंकार 
ढाई साल बाद महिला आरक्षण लागू कर परिसीमन की बात करने लगी सरकार : यह कदम विफलता छिपाने का प्रयास, जयराम बोले- ईंधन संकट से ध्यान भटकाने की एक कोशिश
ऑनलाइन सट्टे की लत बनी हत्या की वजह : साथी गार्ड ने ही की हत्या, लाश का अंगूठा लगाकर निकाले 29 हजार रुपए