नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त ने किया पार्कों का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

पार्कों के तीन समूह बनाए गए

नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त ने किया पार्कों का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

नगर निगम जयपुर हेरिटेज के आयुक्त अरुण हसीजा लगातार शहर के पार्कों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है

गीजयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के आयुक्त अरुण हसीजा लगातार शहर के पार्कों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। रविवार को भी उन्होंने संत कंवर राम पार्क, दीन दयाल उपाध्याय पार्क और माधो सिंह पार्क सहित अन्य स्थलों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश पार्कों की स्थिति संतोषजनक मिली, फव्वारे सुचारू रूप से चलते पाए गए। हालांकि, कुछ पार्कों में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उद्यान शाखा के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण मानकों के अनुसार डस्टबिन लगाने और उन पर जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाने को कहा।

इसके साथ ही हेरिटेज निगम के 250 पार्कों को तीन जोनों में बांटा गया। 100, 100 और 50 पार्कों के तीन समूह बनाए गए। निगम अधिकारियों को प्रत्येक माह पार्कों का दौरा कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम