राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 9 मई से शुरु, सहकारी संस्थाओं से अंशदान राशि की अपील

सहकारिता के प्रचार-प्रसार के लिए यह मेला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 9 मई से शुरु, सहकारी संस्थाओं से अंशदान राशि की अपील

इस वर्ष राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 2025 का आयोजन 9 मई से 18 मई तक जयपुर में किया जाएगा

जयपुर। इस वर्ष राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला 2025 का आयोजन 9 मई से 18 मई तक जयपुर में किया जाएगा। इस वार्षिक मेले में विभिन्न सहकारी संस्थाएं भाग लेकर अपने उत्पादों की बिक्री और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगी। सहकारिता के प्रचार-प्रसार के लिए यह मेला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

इस मेले का आयोजन स्व-वित्त पोषण के आधार पर किया जाता है। आयोजन के लिए विभिन्न सहकारी संस्थाओं से निर्धारित अंशदान राशि की अपील की गई है। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक, इफको, राजपीड, जिला सहकारी दुग्ध संघ, और अन्य सहकारी संस्थाओं से योगदान राशि देने का अनुरोध किया गया है। संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि वे सात दिनों के भीतर "उपहार कोष, राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि." के नाम पर निर्धारित राशि जमा करें। इस आयोजन का उद्देश्य सहकारी संगठनों के उत्पादों को बढ़ावा देना और सहकारिता के विचार को सशक्त करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध