राष्ट्रीय किसान एवं गौपालक सम्मेलन : बागड़े ने गोबर का खाद के रूप में उपयोग करने का किया आह्वान, कहा- अन्नपूर्णा है भारत भूमि 

ब्रांडिंग के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया

राष्ट्रीय किसान एवं गौपालक सम्मेलन : बागड़े ने गोबर का खाद के रूप में उपयोग करने का किया आह्वान, कहा- अन्नपूर्णा है भारत भूमि 

राजस्थान में देशी गाय के उपलब्ध दूध को महत्वपूर्ण बताया तथा गौ धन संरक्षण के लिए  गौ शालाओं और अन्य किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत भूमि “अन्नपूर्णा” है। उन्होंने कहा कि फसल की वृद्धि एवं उससे उत्पादन लेने के लिए जो तत्व चाहिए वे सब भूमि में मौजूद हैं। उन्होंने गाय के गोबर का खाद के रूप में उपयोग कर रसायन मुक्त कृषि पद्धति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान में देशी गाय के उपलब्ध दूध को महत्वपूर्ण बताया तथा गौ धन संरक्षण के लिए  गौ शालाओं और अन्य किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

बागडे बुधवार को जयपुर में अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय किसान एवं गौपालक सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्र स्तरीय कृषि स्टार्टअप मेले के रूप में आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए  स्वदेशी तकनीकों को प्रोत्साहन देने, किसानों के उत्पादों के प्रमाणन और ब्रांडिंग के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने और किसान की बाजार पर निर्भरता को खत्म कर उन्हें  लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गाय को कामधेनु बताते हुए कहा कि मनुष्य के पोषण का बड़ा आधार गाय है। उन्होंने गाय, किसान और प्रकृति संरक्षण के लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने सभी स्थानों पर गौ पालन, औषधीय पौधों, सरकार की योजनाओं से किसानों को मिलने वाले लाभों,  स्टार्टअप किसान हित में निवेशकों के सम्मेलन आदि की पहल  करने पर जोर दिया। सम्मेलन में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. बलराज सिंह, अतुल गुप्ता, पवन अरोड़ा आदि ने भी गौ आधारित कृषि को बढ़ावा दिए जाने की बात कही।  बागडे ने इससे पहले गौ पूजन किया और गाय को हरा चारा खिलाया। उन्होंने किसान मेले के विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया।

 

Read More आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए, अधिकारियों को दी एडिशनल जिम्मेदारी

Tags: bagde

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ