‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने

राजस्थान में देश का सर्वाधिक देशी पशुधन

‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है और यहां सर्वाधिक देशी पशुधन। जोबनेर स्थित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सिम्पोजियम में उन्होंने पशुओं के संतुलित आहार, स्वास्थ्य और नस्ल सुधार पर जोर।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत में पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आय और रोजगार का बहुत बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने पशुपालकों के लिए राज्य में 'मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना' और सरस डेयरी के विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने।

उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को वैज्ञानिक तरीके से संतुलित आहार के साथ उनकी उचित स्वास्थ्य एवं नस्ल की देखभाल करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में “वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा” विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमता के युग में पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े सतत विकास के आलोक में राष्ट्रीय सिम्पोजियम को महत्वपूर्ण बताया। बागडे ने कहा कि यह बड़ी बात है कि राजस्थान में देश का सर्वाधिक देशी पशुधन है। उन्होंने इसके अंतर्गत राठी, थारपारकर आदि गायों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनके दूध की क्वालिटी बाहर की गायों से बेहतर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी भारत मीणा और डमी कैंडिडेट दिनेश विश्नोई गिरफ्तार  वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी भारत मीणा और डमी कैंडिडेट दिनेश विश्नोई गिरफ्तार 
राजस्थान में वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई...
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 
SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें