राज्यपाल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप में जीतने पर दी बधाई 

जनजातीय युवाओं की प्रतिभा एवं परिश्रम से राष्ट्र का मान बढ़ा 

राज्यपाल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप में जीतने पर दी बधाई 
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप-2026 में भारतीय महिला टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई लैक्रोस चैंपियनशिप-2026 में भारतीय महिला टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने इस टीम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय युवाओं की प्रतिभा एवं परिश्रम से राष्ट्र का मान बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बागडे ने लैक्रोस खेलों से जुड़ी जनजातीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इसी आलोक में उन्होंने लोकभवन में इन खेलों से जुड़ी आदिवासी बालिकाओ से संवाद कर उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ निरंतर प्रोत्साहित किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद