गोविंददेवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ : महिला सशक्तिकरण के लिए दी जाएंगी विशेष आहुतियां

नारी की गरिमा बढ़ाने का आचार्य पीठ से आह्वान किया जाएगा

गोविंददेवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ : महिला सशक्तिकरण के लिए दी जाएंगी विशेष आहुतियां

आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।

जयपुर। आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। यज्ञ में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी। नारी की गरिमा बढ़ाने का आचार्य पीठ से आह्वान किया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में होने वाले महायज्ञ को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली सम्पन्न कराएंगी। 

ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता का षोड़शोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्जवलन कर यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। महायज्ञ गायत्री एवं महामृत्युंज महामंत्र के अलावा सूर्य, रूद्र, शिव, नवग्रह मंत्रों से भी आहुतियां प्रदान की जाएंगी। जिन श्रद्धालुओं का दो मार्च को जन्मदिन और विवाह दिवस है, उनके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर प्रेरणादायी पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान