निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
उम्मीदवारों ने भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के तौर पर भरे पर्चे
चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 309 निकायों में पहले दिन 889 उम्मीदवारों ने 1,055 से अधिक नामांकन दाखिल किए। अब नामांकन के लिए 29 और 31 अगस्त के दो दिन शेष हैं। भाजपा-कांग्रेस की आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। 29 अगस्त से सूची आते ही नामांकन में तेजी आने की संभावना है।
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ 29 और 31 अगस्त के 2 दिन शेष हैं। पहले दिन प्रदेश की 309 निकायों में 889 उम्मीदवारों ने 1,055 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए।
पहले दिन कई उम्मीदवारों ने भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के तौर पर पर्चे भरे, हालांकि दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि 29 अगस्त से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ नामांकन का दौर और तेज होगा।
Tags: nomination
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List