24,767 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति विड्रो नए नियमों से होगी सफाईकर्मियों की भर्ती

दैनिक नवज्योति ने तीन अगस्त को भर्ती विज्ञप्ति को विड्रो करने की प्रकाशित की थी खबर

24,767 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति विड्रो नए नियमों से होगी सफाईकर्मियों की भर्ती

विभाग की ओर से भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के बाद 9.20 लाख लोगों ने आवेदन किया था। अब 2012 की भर्ती के आधार पर नियम तय करते हुए नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में 24,767 सफाई कर्मचारियों के पदों भर्ती अब नए नियमों से होगी। स्वायत्त शासन विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए एक मार्च 2024 को जारी की गई विज्ञप्ति को सोमवार को विड्रो कर लिया है। दैनिक नवज्योति ने तीन अगस्त को 24,767 पदों पर भर्ती की विड्रो होगी विज्ञप्ति, सरकार 2012 के नियमों पर नए सिरे से करेगी सफाईकर्मियों की भर्ती शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। 

डीएलबी निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ओला की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से राज्य के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन एक मार्च 2024 को प्रत्याहारित/विड्रो किया जाता है। बताया जा रहा है कि अब नई विज्ञप्ति नए नियमों के साथ जल्द ही जारी होगी। विभाग की ओर से भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के बाद 9.20 लाख लोगों ने आवेदन किया था। अब 2012 की भर्ती के आधार पर नियम तय करते हुए नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत