अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी
जयपुर। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस के बीट सिस्टम को अब डिजिटल तकनीक से और प्रभावी बनाया जाएगा। बीट सिस्टम के सुदृढ़ीकरण के लिए सोमवार को पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और डीजी BP&RD आलोक मित्तल की मौजूदगी में एमओयू किया गया।
डीजीपी ने बताया कि पहले बीट बुक में क्षेत्र से जुड़ी तमाम जानकारियों और गतिविधियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता था, लेकिन अब इसे ई-बीट बुक के रूप में डिजिटल किया जाएगा। इसके तहत बीट से संबंधित सभी जानकारियां डिजिटल तरीके से मेंटेन की जाएंगी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी आगे डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर पुलिस के कामकाज को और प्रभावी बनाया जाएगा। बीट सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे पुलिसिंग को अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

Comment List