लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों की अपनी पुरानी टीम को रखा बरकरार

गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों की अपनी पुरानी टीम को रखा बरकरार

उस समय से ही वह लोकसभा अध्यक्ष के अतिरिक्त निजी सचिव रहे हैं। इसी प्रकार राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी अंकित जैन को भी कैडर क्लीयरेंस मिल गया है।

जयपुर। दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला ने राजस्थान के अधिकारियों  की अपनी पुरानी टीम को ही बरकरार रखा है। इनमें से कुछ अफसरों के पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी हो गए। एक आरपीएस अधिकारी का कैडर क्लीयरेंस हो गया, उनकी भी पुनर्नियुक्ति के आदेश संभवत: सोमवार को जारी हो जाएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने अतिरिक्त निजी सचिव राजेश डागा पर फिर विश्वास जताया है। डागा वर्ष 2001 बैच के तहसीलदार सेवा के अधिकारी थे। वर्ष 2015 में पदोन्नत होकर आरएएस बने है। आरएएस बनने के बाद अधिकांश समय अपनी सेवाएं कोटा और आसपास के क्षेत्र में दी है। गत दिसम्बर माह में डागा को लोकसभा में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। उस समय से ही वह लोकसभा अध्यक्ष के अतिरिक्त निजी सचिव रहे हैं। इसी प्रकार राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी अंकित जैन को भी कैडर क्लीयरेंस मिल गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए। 

वर्ष 2017 बैच आरपीएस जैन गत जनवरी माह से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहायक निजी सचिव पद पर कार्यरत है। अब फिर से उनको नियुक्त किया जा रहा है। संभवत: सोमवार को उनके आदेश जारी हो जाएंगे। जैन आरपीएस के रूप में सिरोही, टोंक, कोटा और बूंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीशाषी अभियंता रविन्द्र गुप्ता को लोकसभा में पुननियुक्ति दी गई है। अधीशाषी अभियंता दिनेश परेटा को पुननियुक्त कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव दत्ता की ओएसडी पद पर पुननियुक्ति के आदेश छह जुलाई को ही जारी हो चुके हैं। 

 

Tags: team

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत