इंदिरा गांधी को दादी कहने पर सदन में हंगामा : विपक्ष ने वेल में आकर जताया विरोध, आसन तक पहुंचे विपक्षी विधायक; स्पीकर ने बुलाए मार्शल 

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2 बार स्थगित करनी पड़ी

इंदिरा गांधी को दादी कहने पर सदन में हंगामा : विपक्ष ने वेल में आकर जताया विरोध, आसन तक पहुंचे विपक्षी विधायक; स्पीकर ने बुलाए मार्शल 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहने पर विधानसभा में  विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहने पर विधानसभा में  विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सदन में शोरगुल और हंगामा के बीच विपक्षी विधायक विरोध जताने वेल में पहुंचकर आसन तक पहुंच गए। सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल की तरफ जाने लगे, तो स्पीकर ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस सत्र में पहली बार मार्शल बुलाना पड़ा। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2 बार स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के बीच मार्शल से कांग्रेस के विधायक भिड़ गए। प्रश्नकाल में जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा को लेकर विधायक अनीता भदेल ने सवाल उठाया था। 

इस पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कामकाजी महिलाओं के लिए 11 जिला मुख्यालय पर कार्य प्रक्रिया जारी है। कामकाजी महिला के भवन निर्माण हेतु भारत सरकार की स्कीम में गाइडलाइन के अनुसार 135.65 करोड रुपए का डीपीआर के लिए प्रस्ताव 24 जनवरी को भिजवाए गए हैं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा अजमेर और राजसमंद जिला मुख्यालय पर हॉस्टल को लेकर वर्ष 24-25 की घोषणाएं हैं। इस पर गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पेइंग गेस्ट सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। संभाग मुख्यालय भवन निर्माण के लिए कार्रवाई हो चुकी है। 11 जिला मुख्यालय से आवेदन की कार्य प्रक्रियाधीन है।

शेष जिलों में इसी वित्तीय वर्ष में भूमि आवंटन का प्रयास कर रहे हैं। संभाग मुख्यालय पर 100 और जिला मुख्यालय पर 50 मुख्यालय पर इंदिरा गांधी वर्किंग वुमन स्टोर हॉस्टल की घोषणा की गई थी, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस सरकार एक भी रुपए का प्रावधान नहीं किया। एक भी हॉस्टल नहीं खोला। हमारी सरकार में मुख्यमंत्री ने 165 करोड रुपए की प्रस्ताव बनाकर भिजवा दिए। अजमेर में बालिका शहरी चयनित विद्यालय चालू करने में कुछ बाधाएं आ रही है।

सैनिक स्कूल शिक्षा विभाग का विषय है, वंहा 15 एकड़ है।अजमेर विकास प्राधिकरण के पास जमीन आवेदक के लिए लंबित है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि बड़े-बड़े भाषण देने से होस्टल नहीं मिलेगा। हमने बजट मांग लिया, कहां से मांगा। आप तो डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजो। एक पैसा भी खर्च किया तो बताएं। पिछली सरकार पर टालने से काम नहीं चलने वाला है। एक रुपया भी खर्च किया हो तो बता दीजिए। भूमि का आवंटन कब-कब हुआ सूची बता दीजिए। मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इसी विभाग के मंत्री रहे हैं। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर के माध्यम से जमीन आवंटित हुई है। सूची उपलब्ध है, 11 जिलों में बकाया है। उसकी प्रक्रिया महिला बाल विकास मंत्रालय ने देखा है। रामकाजी हॉस्टल का मामला नोडल एजेंसी सामाजिक अधिकारिता विभाग को बनाया गया। 

Read More जयपुर में जलापूर्ति को लेकर अहम बैठक 13 अप्रैल को, जलस्तर और उनसे हो रही जल आपूर्ति का किया जाएगा आकलन

आपने अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम रखा था। इंदिरा गांधी को दादी कहने पर विपक्षी नेताओं में टीकाराम जूली, रामकेश मीणा, गोविन्द डोटासरा सहित अन्य विधायकों ने खड़े होकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ये आपकी दादी क्या है। मंत्री गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी आपकी दादी नहीं हुई क्या। इस पर नाराज कांग्रेस विधायक वेल में  में आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी विधायक आसन तक पहुंचकर नारेबाजी करने लगे तो सत्तापक्ष विधायक भी वेल की तरफ बढ़ने लगे। इस पर स्पीकर ने मार्शल बुलाकर व्यवस्था संभालने की कोशिश की। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले आधे घंटे के लिए स्थगित की। बाद में कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।

Read More नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह

 

Read More युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल