संभागीय आयुक्त के निर्देश पर टीमों ने किया राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण

अधिकारिता विभाग के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार दिया जाना पाया गया

संभागीय आयुक्त के निर्देश पर टीमों ने किया राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त के निर्देशों की अनुपालना में गठित टीम की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के गांधी नगर जयपुर स्थित राजकीय कन्या छात्रावासों का निरीक्षण किया गया।

जयपुर। राजकीय कार्यालयों में गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी मलिक के निर्देश पर गठित जांच दलों ने जयपुर स्थित राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता कार्यालय खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ में कई अनियमितताएं सामने आई। कार्यालय में नियोजित 19 में से 10 कर्मचारी बिना किसी स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण की सूचना के बाद कई कार्मिक कार्यालय पहुंचे। वहीं कार्यालय अधिशाषी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निरीक्षण के दौरान 34 में से 9 कार्मिक अनुपस्थित पाए। अनुपस्थित कार्मिकों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत पाया गया। एक जाचं दल ने गांधी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र पर जांच दल को सभी इंतजाम दुरुस्त मिले। सभी चिकित्साधिकारी एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित मिले। साथ ही साफ-सफाई एवं दवाओं की उपलब्धता सहित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित पाए गए।

वहीं, संभागीय आयुक्त के निर्देशों की अनुपालना में गठित टीम की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के गांधी नगर जयपुर स्थित राजकीय कन्या छात्रावासों का निरीक्षण किया गया। राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास (अनुसूचित जनजाति, महाविद्यालय स्तर) एवं राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, गांधी नगर जयपुर में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। छात्रावास की बालिकाओं को सुविधाएं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार दिया जाना पाया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर