जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित 3 दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह के अंतिम दिन : शिक्षा का संदेश, भू्रण हत्या पर कटाक्ष

जावेद हुसैन और डॉ. बबीता ने सजाया गजलों का गुलदस्ता

जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित 3 दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह के अंतिम दिन : शिक्षा का संदेश, भू्रण हत्या पर कटाक्ष
जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘सुमिरन’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयपुर नाट्य समारोह के अंतिम दिन नाटक ‘गुड्डी एंड द सिटी ऑफ अनबॉर्न किड्स’ खेला गया। प्रस्तुत नाटक में नाटककार तपन भट्ट की दो अलग-अलग कहानियों और लघु नाटकों को मिलाकर किया गया एक अनूठा प्रयोग है। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। नाटक का निर्देशन डॉ.सौरभ भट्ट ने किया। नाटक के आरम्भ में शिक्षा और बचपन नामक दो पात्र आते हैं और आपस में बात करते हुए दोनों एक दूसरे को एक-एक कहानी सुनाते हैं। पहली कहानी गांव की एक सीधी-सादी लड़की गुड्डी की है, जो पढ़ना चाहती है। लेकिन उसे पढ़ाया नहीं जाता। नाटक में कम से कम प्रॉप्स और सेट का प्रयोग किया गया। नाटक की खूबसूरती यह रही कि इस नाटक में दो अलग-अलग कहानियों में अलग-अलग दृश्य बने किन्तु एक बार भी फेडआउट का प्रयोग नहीं किया गया। साथ ही ये नाटक ने सशक्त उदाहरण पेश किया कि हम समाज को ‘थिएटर इन एजुकेशन’ के माध्यम से किस तरह शिक्षित कर सकते हैं और सही मायनों में थिएटर इन एजुकेशन यानि शिक्षा में रंगमंच को आधुनिक शिक्षा के साथ क्यूं जोड़ना आवश्यक है।

जावेद हुसैन और डॉ. बबीता ने सजाया गजलों का गुलदस्ता
जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘सुमिरन’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मध्यवर्ती में मशहूर गजल गायक जावैद हुसैन और डॉ.बबीता ने अपनी सुरीली आवाज में विभिन्न रचनाएं पेश की। जावेद ने ‘बाल निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी’ गजल के साथ प्रस्तुति की शुरुआत की। शाम से आंखों में नमीं सी है और देस में निकला होगा चांद... गजल पेश कर उन्होंने विरह के दर्द को जाहिर किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत