ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

19 मोबाइल और लैपटॉप बरामद 

ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे म्यूल हंटर अभियान के तहत करणी विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे म्यूल हंटर अभियान के तहत करणी विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 50 से अधिक बैंक खाते और 35 से अधिक यूपीआई आईडी ब्लॉक करवाने के साथ करीब पांच लाख रुपए फ्रीज करवाए हैं। इसके अलावा 3200 यूएसडीटी भी ब्लॉक करवाए गए हैं, जिनकी कीमत 3.50 लाख रुपए है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की वेबसाइटों के पैनल खरीदकर उनका संचालन करते थे।  

19 मोबाइल और लैपटॉप बरामद : आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 20 सिम कार्ड जब्त किए हैं। करीब पांच लाख रुपए की राशि फ्रीज करवाई की है। वहीं 3200 यूएसडीटी ब्लॉक करवाकर उनके लेनदेन पर रोक लगाई है।

अजमेर और बालोतरा के रहने वाले आरोपी : गिरफ्तार आरोपियों में अजमेर के मदनगंज-किशनगढ़ निवासी वैकेन्द्र यादव (31), महेश गुर्जर (23) और शैलेन्द्र शर्मा (26) तथा बालोतरा जिले के मुकेश गुर्जर (27), रमेश कुमार (22), रमेश कुमार (26) और लक्ष्मण कुमार (25) शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान  जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान 
घर से लापता हुई आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार सुबह जयपुर के तालकटोरा में मिलने से...
दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 30 नेताओं की साख दांव पर, 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा की परीक्षा
भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी
दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रदर्शन मामले में ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, जानें पूरा मामला
डीएलसी अभियान-5.0 शुरू, रेलवे पेंशनभोगियों को अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा