ऑपरेशन वज्र प्रहार : गैंगस्ट्रर्स के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, बदमाशों पर शिंकजा कसने के लिए 561 टीमों ने दी दबिश

रेंज एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई की गई

ऑपरेशन वज्र प्रहार : गैंगस्ट्रर्स के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, बदमाशों पर शिंकजा कसने के लिए 561 टीमों ने दी दबिश

टीमों ने हथियारों का उपयोग करने एवं गैंग्स से जुडे अपराधियों और गैंगस्ट्रर्स के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। 

जयपुर। जयपुर रेंज में ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ कायम करने के लिए आईजी रेंज अजयपाल लाम्बा लगातार एरिया डोमिनेशन के तहत बदमाशों पर शिकंजा कस रहे हैं। हर बार ऑपरेशन अलसुबह शुरू होता है और दोपहर तक चलता है। इस बार ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत पूरी जयपुर रेंज एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई की गई है। टीमों ने हथियारों का उपयोग करने एवं गैंग्स से जुडे अपराधियों और गैंगस्ट्रर्स के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। 

टीमों ने हथियार का प्रयोग करके आमजन में दहशत करने, एक्सटॉर्सन करने वाले, जमीनों पर कब्जा करना या भूमि विवाद करने वाली गैंग के बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। टीमों ने जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड, सीकर एवं झुंझुनूं में कार्रवाई की। इस रेड में आठ आईपीएस, 42 आरपीएस और 157 थानाप्रभारी शामिल किए गए। ऑपरेशन सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक चला। 

Tags: wasted

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन