ओवरलोड सरियों से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से पलटा, चपेट में आई स्कूटी

स्कूटी चालक सुरक्षित बच गया

ओवरलोड सरियों से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से पलटा, चपेट में आई स्कूटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 2 क्रेनों की सहायता से ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू करवाया।

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में अलसुबह करीब 6 बजे लोहे के पाइपों और सरियों से भरा ओवरलोड ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण पलटी खा गया। हादसे में ट्रक के पीछे आ रहा एक स्कूटी चालक ने देखा की ट्रक पीछे की तरफ आ रहा है, तो वह स्कूटी छोड़कर तुरंत भाग गया और ट्रक के नीचे स्कूटी आने से चकनाचूर हो गई। स्कूटी चालक सुरक्षित बच गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 2 क्रेनों की सहायता से ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के बाद आगरा से जयपुर आने वाले वाहनों की करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। हेड कांस्टेबल असलम ने बताया कि सुबह एक ट्रक लोहे के पाइपों और सरियों से भरा हुआ आगरा रोड से जयपुर की तरफ आ रहा था। टनल में घसुने के पहले ही ओवरलोड होने के कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह पीछे जाने लगा। ट्रक के पीछे आ रहा स्कूटी चालक तुरंत स्कूटी को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद ट्रक में से लोहे के सरिए और पाइप नीचे गिर गए, जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया। स्कूटी चालक टनल पर चल रहे टोल का कर्मचारी है। वह सुबह ड्यटी पर आ रहा था और स्कूटी भी टनल की ठेकेदार की थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टनल में बंद है दुपहिया वाहन
टनल में दुपहिया वाहनों का आनाजाना बंद है। इसके बावजूद दुपहिया वाहन टनल में होकर जाते है, जिससे कई बार बड़े हादसे भी हो चुके है, जिनमें कई लोग मर भी चुके है, लेकिन फिर भी यहां लगातार सैकड़ों की संख्या में दुपहिया वाहन टनल में होकर निकलते है। जयपुर टनल के पास ही यातायात पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में आगे भी हादसों का अंदेशा रहने की संभावना है। 

 

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

Tags: truck

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना