US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव

घरेलू बाजारों में भी रिकॉर्ड गिरावट का दौर शुरू

US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजार में बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट। चांदी ₹7,100 टूटकर ₹2,14,000 प्रति किलो पहुंची।

जयपुर। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के जारी होने के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में मंदी की आशंका गहरा गई है। मजबूत अमेरिकी डेटा के बाद फेडरल रिजर्व (Fed Bank) द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं ने बाजार को बैकफुट पर धकेल दिया है। इस वैश्विक हलचल का सीधा और बड़ा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला है। जयपुर सर्राफा बाजार में गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं (सोना और चांदी) की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

चांदी में ₹7,100 की ऐतिहासिक गिरावट :

औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक बिकवाली के दबाव में आज चांदी के भाव ताश के पत्तों की तरह ढह गए। जयपुर बाजार में चांदी ₹7,100 प्रति किलो की भारी-भरकम गिरावट के साथ ₹2,14,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। इस बड़ी गिरावट से लिवाल (खरीदार) पूरी तरह हैरान हैं।

सोने के सभी कैरेट धड़ाम, ₹600 तक की कमजोरी :

Read More गरबा पंडालों में गैरहिन्दुओं को प्रवेश नहीं : सनातन सुरक्षा दल ने गरबा समितियों को दी अंतिम चेतावनी, पोस्टर में पवित्रता का हवाला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक फीकी पड़ गई है। जयपुर में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम ₹600 फिसलकर ₹1,49,500 प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। वहीं, शादियों के सीजन से ठीक पहले जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमतों में भी ₹600 की टूट देखी गई, जिसके बाद यह ₹1,37,200 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

Read More प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, किसानों की बढ़ी मुसीबत

जयपुर सर्राफा बाजार: आज के अनुमानित भाव :

Read More कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधानों और जिला प्रमुखों की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का गणित

चांदी   ₹2,14,000   प्रति किलोग्राम

शुद्ध सोना (24 कैरेट)  ₹1,49,500   प्रति 10 ग्राम

जेवराती सोना (22 कैरेट)     ₹1,37,200   प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना ₹1,16,600   प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट सोना ₹92,700     प्रति 10 ग्राम

क्यों आई बाजार में इतनी बड़ी मंदी ?

सराफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के महामंत्री मातादीन सोनी के अनुसार, बीती रात आए अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व के सख्त रुख (Hawkish Stance) की आशंका को दोबारा जिंदा कर दिया है। निवेशकों को डर है कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए फेड बैंक ब्याज दरों में एक और वृद्धि कर सकता है या दरों को लंबे समय तक उच्च स्तर पर बनाए रख सकता है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों ने सोने-चांदी में जमकर मुनाफावसूली की है, जिससे घरेलू बाजारों में भी रिकॉर्ड गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 19 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्थायी, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश राजस्थान में 19 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी स्थायी, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त (कर) विभाग ने सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी करने के आदेश जारी किए हैं। राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा...
मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फ… कश्मीर में अचानक क्यों बढ़ी ठंड?
दिल्ली में खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन, 3 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव