पैंथर ने बुजुर्ग को नोंच डाला : सिर फटा, एक आंख निकाली ; शरीर पर 10 से अधिक गहरे घाव

चीख-पुकार सुनकर पैंथर भाग गया

पैंथर ने बुजुर्ग को नोंच डाला : सिर फटा, एक आंख निकाली ; शरीर पर 10 से अधिक गहरे घाव

झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक 87 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। खेत में अकेले बैठे जगरूप पर पैंथर ने पीछे से झपट्टा मारा और पंजों से चेहरा बुरी तरह नोच डाला। सबसे भयावह क्षण तब आया, जब पैंथर ने उनकी एक आंख निकाल दी।

राजसमंद। जिले के झोर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक 87 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। खेत में अकेले बैठे जगरूप पर पैंथर ने पीछे से झपट्टा मारा और पंजों से चेहरा बुरी तरह नोच डाला। सबसे भयावह क्षण तब आया, जब पैंथर ने उनकी एक आंख निकाल दी। बुजुर्ग के बेटे किशन कीर ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे खेत पर गए थे। कुछ देर काम करने के बाद वे आराम कर रहे थे, तभी पास की झाड़ियों से पैंथर ने हमला किया। हमले में उनका सिर फट गया, चेहरा लहूलुहान हो गया और एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर पैंथर भाग गया। 

शरीर पर 10 से अधिक गहरे घाव
घटना के बाद किशन, बालू कीर और सोहन कीर घायल बुजुर्ग को तुरंत राजसमंद के आरके गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि पैंथर के पंजों और दांतों से सिर, पीठ, चेहरा आदि पर दस से अधिक गहरे घाव आए हैं।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग