भैंस के हमले में पैंथर घायल : बछड़े पर की थी हमला करने की कोशिश, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 

एक पैर फैक्चर हो गया

भैंस के हमले में पैंथर घायल : बछड़े पर की थी हमला करने की कोशिश, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू 

चोट के निशान है, लेकिन  भैंस का ही हमला है या किसी अन्य कारण चोट लगी है, यह तो पशु चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

राजसमंद। जिले के साकरोदा पंचायत के तारोट गांव में स्थित खेत में पैंथर गंभीर घायल मिला, जो उठ भी नहीं पा रहा था। ग्रामवासी बोले कि पैंथर ने भैंस के बछड़े पर हमला करने की कोशिश की, तो भैंस ने बचाव करते हुए सिंग मारते हुए धूल धुसरित कर दिया, जिससे पैंथर का एक पैर फैक्चर हो गया, जबकि सिर में गंभीर चोट है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घायल पैंथर को उदयपुर के बायोलोजिकल पार्क भिजवा दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि पैंथर गंभीर घायल होने से उदयपुर रेफर किया है, लेकिन चोट के निशान है, लेकिन  भैंस का ही हमला है या किसी अन्य कारण चोट लगी है, यह तो पशु चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

क्षेत्रीय वन अधिकारी लादूलाल शर्मा ने बताया कि तारोट गांव में पैंथर के घायल होने की सूचना पर मिली। इस पर वन विभाग से पन्नालाल कुमावत, सुरेंद्रसिंंह, किशन गायरी व घनश्याम पूर्बिया पिंजरे के साथ मौके पर पहुंच गए। पैंथर को देखने के लिए तारोट, बंशावलियो का गुड़ा, साकरोदा, पुनावली से बड़ी तादाद में ग्रामीणों का मजमा लग गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दूर करने के बाद घायल पैंथर को ट्रेंकूलाइज कर बेहोश किया। फिर ग्रामीणों की मदद से घायल पैंथर को पिंजरे में रखा और तत्काल राजसमंद के पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।

नर पैंथर के सिर व पैर में गंभीर चोट के निशान होने पर उसे तत्काल उदयपुर के बायोलोजिकल पार्क भिजवा दिया, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना करते हुए ग्रामवासियों से आवश्यक जानकारी ली गई, तो प्रथम दृष्टया पैंथर ने भैंस के बछड़े पर हमला करने की कोशिश की होगी, जिस पर गुस्साई भैंस ने सिंग मार दिया और वह गंभीर घायल हो गया। सिर व पैर में चोट के गंभीर जख्म है। हो सकता है भैंस के हमले से ही गंभीर घायल हुआ हो और अन्य कारण भी हो सकता है। वास्तविकता तो पशु चिकित्सकों की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
इनका कहना 
तारोट में गंभीर घायल मिले पैंथर के सिर व पैर में प्रथम दृष्टया चोट के निशान है। ग्रामीण भैंस के सिंग मारने से पैंथर घायल होना बता रहे हैं, मगर वास्तविकता तो पशु चिकित्सकों की जांच पूरी होने पर ही सामने आ पाएगी। विभागीय टीम ने ट्रेंकूलाइज के बाद पैंथर को राजसमंद लाए और प्राथमिक उपचार कर उदयपुर बायोलोजिकल पार्क भिजवाया है।
- लादूलाल शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजसमंद

 

Read More राजस्थान विधानसभा : भरतपुर और कोटा संभाग में खाद आपूर्ति पर सदन में उठे सवाल, विपक्ष ने लगाए आरोप

Tags: panther

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत  सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
राजस्थान के सरकारी गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में बड़ी बढ़ोतरी। अब चाय 25 रुपए, कॉफी 40...
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश
पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी