अपरा एकादशी : झांकी दर्शन के लिए दिन भर लगा रहा भक्तों का तांता, ठाकुरजी की जल विहार के दौरान पानी से लोग स्वयं भी भीगे

लाड़ली जी के मंदिर में केसर-पिस्ता का भोग लगाया

अपरा एकादशी : झांकी दर्शन के लिए दिन भर लगा रहा भक्तों का तांता, ठाकुरजी की जल विहार के दौरान पानी से लोग स्वयं भी भीगे
ज्येष्ठ कृष्ण माह की अपरा एकादशी पर मंदिरों में श्री हरि विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना हुई।

जयपुर। ज्येष्ठ कृष्ण माह की अपरा एकादशी पर मंदिरों में श्री हरि विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना हुई। वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकी के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। एकादशी पर दिन में प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग होने के कारण लोगों ने भक्तिभाव से व्रत रखा। आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में सुबह की मंगला झांकी से रात्रि की शयन झांकी तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह पंचामृत अभिषेक कर ठाकुरजी को लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। गोचारण लीला के आभूषण धारण कराए। ठाकुरजी सुगंधित जल के फ व्वारों के बीच विराजमान नजर आए। इस मौके पर ठाकुरजी को सागारी लड्डू, फ ल सहित अन्य शीतल व्यंजनों का भोग लगाया। ठाकुरजी के जल विहार के पानी से लोग स्वयं भी भीगे और कई लोग यह जल घर पर भी ले गए। उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने एक समय सागारी भोजन कर व्रत पूरा किया। घर पर लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार कर सागारी प्रसादी का भोग लगाया गया।

लाड़ली जी के मंदिर में केसर-पिस्ता का भोग लगाया :

रामगंज बाजार स्थित मन्दिर श्री लाड़ली जी में महंत संजय गोस्वामी के सान्निध्य में एकादशी के पावन पर्व पर केसर पिस्ता बादाम युक्त मक्खन, रबड़ी, मिश्री मावा, फालसे का शरबत , लीची का शरबत, आमरस, मेवा विशेष व्यंजनों तथा विभिन्न फ लों का भोग लगाया गया। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में एकादशी उत्सव मनाया गया। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक कर विशेष झांकी सजाई गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप