मेरी सिक्योरिटी से तीर्थयात्रियों को होगी असुविधा, कुंभ में नहीं जाऊंगा : थरूर

इंडिया अलायंस का मर्सिया नहीं पढ़ा जाना चाहिए

मेरी सिक्योरिटी से तीर्थयात्रियों को होगी असुविधा, कुंभ में नहीं जाऊंगा : थरूर

कांग्रेस सांसद एवं लेखक शशि थरूर ने कहा  कि मेरे कुंभ में जाने से मेरी सिक्योरिटी के कारण जनता को दिक्कत होगी, अत: मैं कुंभ में नहीं जाऊंगा

जयपुर। कांग्रेस सांसद एवं लेखक शशि थरूर ने कहा  कि मेरे कुंभ में जाने से मेरी सिक्योरिटी के कारण जनता को दिक्कत होगी, अत: मैं कुंभ में नहीं जाऊंगा। धर्म एक निजी मामला है। राम मंदिर जाना है या नहीं, यह मेरी पार्टी या अन्य कोई पार्टी तय नहीं करेगी। मैं किसी को अधिकार नहीं दूंगा कि वे मुझे सनातनी होने या न होने का प्रमाणपत्र दें। थरूर रविवार को जेएलएफ के फ्रंट लॉन में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब इण्डिया अलायंस बना था, तभी से स्पष्ट था कि राज्यों में अलायंस नहीं बनेगा, इस कारण राज्यों में हुए चुनाव में इंडी गठबंधन ने तालमेल कर चुनाव नहीं लड़ा। खचाखच भरे विशाल पंडाल में उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस का मर्सिया नहीं पढ़ा जाना चाहिए और नहीं इस बात का जश्न मनाया जाना चाहिए कि इंडिया अलायंस के दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

थरूर को बताया फेस्टिवल का शाहरूख खान: पत्रकार वीर सांघवी ने थरूर को फेस्टिवल के शाहरूख खान के नाम से सम्बोधित किया तो पंडाल से हंसी फूट पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया जब वे केरल से चुनाव लड़ने आए तो लोगों को आशंका था कि सफल नहीं हो पाएंगे, लेकिन जनता से जुड़कर चुनाव-दर-चुनाव जीतते चले गए।

कुछ लोगों को किया जा रहा प्रोत्साहित

थरूर ने कहा कि सरकार कुछ लोगों को फ ायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, कुछ नेशनल चैंपियंस को प्रमोट कर रही है। इससे एक बड़े वर्ग को नुकसान है। मनरेगा के मजदूर छह माह से अपने पैसे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। सरकार को प्राथमिकता तय करनी चाहिए। अगर आपको पढ़ाई को प्रमोट करना है तो आपको सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। लड़कियों का ड्रॉप आउट बढ़ रहा है।

बजट पर बरसे, लोगों की जेब में नहीं है पैसा
रोजगार तलाशने वालों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। हमारे देश से निवेशक बाहर जा रहे हैं। सरकार को उन्हें रोकना चाहिए और कहना चाहिए कि आप यहीं निवेश कीजिए। मैंने पूरे बजट में बेरोजगारी शब्द ही नहीं सुना। आपको भले ही टैक्स में राहत मिले, लेकिन आपकी जेब में पैसे नहीं हैं। रोजगार पर फ फोकस रहना चाहिए। 

Read More भारत गौरव ट्रेन से रामलला, काशी, जगन्नाथ और गंगासागर के दर्शन का सुनहरा अवसर

चाइनीज बॉर्डर पर जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए
चाइनीज बॉर्डर पर जो हुआ, वह कभी नहीं होना चाहिए। उन्हें दिखना चाहिए कि हम मजबूत हैं। इसलिए बजट में डिफेंस का हिस्सा बढ़ाया जाना चाहिए। अभी भी अधिकारियों की कमी है, इसे दूर किया जाना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में थरूर ने कहा कि यदि मेरे कुंभ जाने से मेरी सिक्योरिटी के कारण लोगों को दिक्कत होती है तो मैं कुंभ नहीं जाऊंगा। 

Read More “स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल