एसएमएस अस्पताल में लापरवाही की हद : सर्जिकल यूनिट की छत से गिरा प्लास्टर, मरीज गंभीर घायल

मरीजों, परिजनों और स्टाफ के सदस्यों में हड़कंप मच गया

एसएमएस अस्पताल में लापरवाही की हद : सर्जिकल यूनिट की छत से गिरा प्लास्टर, मरीज गंभीर घायल

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सर्जिकल यूनिट थर्ड में छत का प्लास्टर गिर गया।

जयपुर। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सर्जिकल यूनिट थर्ड में छत का प्लास्टर गिर गया। इससे इस वार्ड में भर्ती एक मरीज गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से वहां मौजूद अन्य मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ के सदस्यों में हड़कंप मच गया। इस घटना से चोटिल हुए एक मरीज के चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। उसके होठ, सिर और आंख के पास कट लग गया, जिससे काफी खून निकल गया। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि इस घटना में दो मरीजों के चोट आई है। 

डॉ. भाटी ने बताया- दोनों मरीजों को चोट लगने के बाद ट्रीटमेंट दे दिया है और उनको दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। सर्जरी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. ओम प्रभा ने बताया कि घायल हुए दोनों मरीजों को घटना के बाद हाथों-हाथ ओटी में लेकर गए और दोनों के घावों का उपचार करके उनके टांके लगाए गए है। उन्होंने बताया- दोनों मरीज अब ठीक है। वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि, जो हिस्सा गिरा वह देखने में बिल्कुल ठीक लग रहा था। वहां से न कोई लीकेज था और न ही कोई सीलन जैसी स्थिति, लेकिन आज सुबह अचानक डक्टिंग के पास एक बड़ा हिस्सा अचानक तेजी से गिरा और सीधे मरीज पर गिरा। इस कारण दो पलंग भी टूट गए और एक टेबल टूट गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर संकट गहराया, उपभोक्ता बेहाल: खोखले साबित हो रहे प्रशासनिक दावे, ब्लैक मार्केटिंग तेज गैस सिलेंडर संकट गहराया, उपभोक्ता बेहाल: खोखले साबित हो रहे प्रशासनिक दावे, ब्लैक मार्केटिंग तेज
घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत गहराती जा रही है। शहरभर में एजेंसियों पर लंबी कतारें, देर से डिलीवरी और खाली...
एथेनॉल टैंकर पलटने से लगी आग : हाईवे पर 200 मीटर तक फैली आग की लपटें, ड्राइवर जला
हाईकोर्ट का एक्शन : भीनमाल के एडीजे राजेन्द्र साहू सस्पेंड, 6 गंभीर आरोपों की जांच जारी
प्रदेश में बदल मौसम : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर में ओलावृष्टि के आसार
राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी