चौमू स्थित प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री गोदाम लगी आग

चौमू स्थित प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री गोदाम लगी आग

आग की सूचना पर चौमूं, कालाडेरा, वीकेआई से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

जयपुर। चौमूं थाना इलाके में एनएच-52 स्थित जैतपुरा रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में प्लास्टिक के पाइप बनाने की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। चिंगारी से उठी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के चारों ओर आगे की लपटें और धुएं के गुबार आसमान में दिखाई देने लगे। आसमान में धुआं ही धुआं फैल गया।

आग की सूचना पर चौमूं, कालाडेरा, वीकेआई से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्लास्टिक में आग लगने के कारण उसे बुझाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग रह-रहकर उठ रही थी। आग की घटना पर चौमूं थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए निजी टैंकरों का भी उपयोग लिया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

सहायक अग्निशमन अधिकारी भंवर ने बताया कि जैतपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के पाइप बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। जहां पर चौमूं, कालाडेरा और वीकेआई से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।

आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

Read More शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग