जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण पर कल दिल्ली में मंथन, पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड से सेकंड फेज की डीपीआर को मंजूरी मिलने के आसार

डीपीआर को केन्द्र सरकार की औपचारिक मंजूरी

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण पर कल दिल्ली में मंथन, पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड से सेकंड फेज की डीपीआर को मंजूरी मिलने के आसार

केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड की बैठक 11 दिसंबर को प्रस्तावित है, जिसमें जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को स्वीकृति देने पर विचार किया जाएगा। यह बैठक वित्त मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जयपुर। केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) की बैठक 11 दिसंबर को प्रस्तावित है, जिसमें जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को स्वीकृति देने पर विचार किया जाएगा। यह बैठक वित्त मंत्रालय के सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (RMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव गालरिया की ओर से दूसरे चरण को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा, जिसमें परियोजना की तकनीकी, वित्तीय और संचालन से जुड़ी जानकारियां रखी जाएंगी।

पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव अन्तिम स्वीकृति के लिए केन्द्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद डीपीआर को केन्द्र सरकार की औपचारिक मंजूरी मानी जाएगी। इसके बाद मेट्रो के दूसरे चरण के कार्यों को मौके पर शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी