पीएनबी का दो दिवसीय गृह ऋण एक्सपो का आयोजन, डिप्टी सीएम बैरवा ने किया एक्सपो का उद्घाटन

दो दिवसीय गृह ऋण एक्सपो का आयोजन

पीएनबी का दो दिवसीय गृह ऋण एक्सपो का आयोजन, डिप्टी सीएम बैरवा ने किया एक्सपो का उद्घाटन

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इसी क्रम में बैंक की ओर से 13 फरवरी को भी पीएनबी एमएसएमई ऋण मेला किशनगढ़ व जयपुर में लगाया जाएगा।

जयपुर। जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (प्रदर्शनी हॉल 3) में पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय, जयपुर-अजमेर की ओर से दो दिवसीय गृह ऋण एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय गृह ऋण एक्सपो का उद्घाटन डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा प्रेमचंद बैरवा ने किया। इस दौरान बैंक की विशेष योजनाओं और ब्याज दरों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हमारी सरकार की ओर आवास ऋण, सौर ऊर्जा अनुदान एवं विशेष वित्तीय सहायता की जा रही है।

हमारी सरकार स्वच्छ ऊर्जा के प्रोत्साहन, किफायती आवास व्यवस्थाएं एवं सर्वजन हित में वित्तीय समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऋण मेले में गृह ऋण के अलावा सोलर ऋण पर भी विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार तक आयोजित होने वाले ऋण मेले में गृह ऋण एवं सोलर ऋण के साथ-साथ अन्य रिटेल ऋण के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इसी क्रम में बैंक की ओर से 13 फरवरी को भी पीएनबी एमएसएमई ऋण मेला किशनगढ़ व जयपुर में लगाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ