बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस की कार्रवाई : आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किराए पर रखा, मकान मालिकों को इसकी सूचना नहीं

जयपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस की कार्रवाई : आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किराए पर रखा, मकान मालिकों को इसकी सूचना नहीं
पुलिस ने मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जयपुर पश्चिम क्षेत्र में 11 मकान मालिकों पर धारा 223बी बीएनएस के तहत कार्रवाई की, जबकि 4 मकान मालिकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की जांच में यह सामने आया कि कई मकान मालिकों ने बिना पुलिस सत्यापन के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किराए पर रखा है। कुछ मामलों में मकान मालिकों को यह पता भी नहीं था कि उनके घर में अपराधी रह रहे हैं।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया और ऐसे मकानों की पहचान की, जहां गंभीर अपराधी शरण ले रहे थे। पुलिस ने मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। जयपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव