पुलिस-जनता के बीच बनेगा समन्वय : 21 जून से शुरू होगा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंटबीट कांस्टेबल के नेतृत्व में हर थाने से बनेगी 24-24 टीम

गली, मोहल्ले और पार्क में खेले जाएगे शुरुआती मैच

 पुलिस-जनता के बीच बनेगा समन्वय : 21 जून से शुरू होगा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंटबीट कांस्टेबल के नेतृत्व में हर थाने से बनेगी 24-24 टीम

सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की नॉर्थ जिला पुलिस के द्वारा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट हीरो कप 21 जून से शुरू किया जाएगा।

जयपुर। सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव कायम करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की नॉर्थ जिला पुलिस के द्वारा हॉफ-पिच क्रिकेट टूर्नामेंट हीरो कप 21 जून से शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में नॉर्थ जिले के सभी पुलिस थानों की 24-24 टीमें बनाई जाएगी, ताकि थाने के सभी मोहल्लों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह टीमे बीट प्रभारी के नेतृत्व में बनेगी, जिनमें 18 से 35 साल के युवा शामिल होंगे। इन टीमों के शुरुआती मैच गली, मोहल्ले और पार्क में होंगे। यह सभी मैच नॉकआउट होंगे। उसके बाद इन टीमों से थाने की एक सर्वश्रेष्ट विजेता टीम चुनी जाएगी। फिर सभी 14 पुलिस थानों की 1-1 विजेता टीम और 2 टीमें पुलिस उपायुक्त कार्यालय एवं सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय की होगी। इन दोनों टीमों में पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगे, जिनके मैच थाने की टीमों के साथ होंगे। इस प्रकार 16 टीमों में पुन: आपसी मुकाबला बड़े मैदान में होगा। सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरुस्कृत किया जाएगा। विजेता टीम को ट्रॉफी मिलेगी। गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच तीन जुलाई को होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत