राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों के लिए विदाई-समारोह : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, शिक्षक और अधिकारियों ने लिया भाग

संस्थान में बिताए गए अनुभव साझा किए

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों के लिए विदाई-समारोह : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, शिक्षक और अधिकारियों ने लिया भाग

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पीजी बैच 2022-23 के चिकित्सकों का दीक्षांत-विदाई समारोह आयोजित। मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद में योगदान हेतु प्रेरित। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में स्नातकोत्तर (पीजी) बैच 2022-23 के चिकित्सकों के लिए स्नातकोत्तर-दीक्षांत-विदाई-समारोह का आयोजन संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सक, शिक्षक, अधिकारियों एवं पीजी स्कॉलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर संजीव शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में उनकी भूमिका समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, सेवा और अनुसंधान के माध्यम से देश-विदेश में आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और संस्थान में बिताए गए अनुभव साझा किए। भावुक माहौल में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन पीजी प्रोफेसर गोपेश मंगल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश