भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से समाप्त होते हैं दोष : प्रदीप मिश्रा

बच्चों को मोबाइल से बचाकर रखना चाहिए 

भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से समाप्त होते हैं दोष : प्रदीप मिश्रा

विद्याधर नगर स्टेडियम के श्रद्धालुओं से फुल होने के बाद बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

जयपुर। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि 33 करोड़ देवी-देवताओं को पूजने का फ ल भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से मिलता है। जीवन में दु:ख, कष्ट, परेशानी आती है तो हम अपनी जन्म पत्रिकाएं दिखवाते हैं। कुंडली देखने वाला कहता है कि घर में पितृ दोष, वास्तुदोष, कालसर्प दोष है। मैं कहता हूं भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से ये सारे दोष समाप्त हो जाते हैं, लेकिन इसके लिए विश्वास होना जरूरी है। मिश्रा शुक्रवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में श्री शिवमहापुराण के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। 
स्त्री परिवार में गलत होने पर रोकती है

कथा वाचक मिश्रा ने चंचला देवी का उदाहरण देते हुए स्त्रियों को नसीहत दी कि भारत की प्रत्येक स्त्री अपने पति, पिता, पुत्र और अपने भाई को कहती है कि गलत काम मत करो। आज के जमाने में दो चीजें बहुत ज्यादा गलत हो रही हंै। एक भोजन गलत होने लगा और दूसरा पहनावा गलत होने लगा। उन्होंने कहा कि संस्कार बिगड़ने से अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से बचाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से ही अपराधों पर रोक लग सकती है। व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार गांठ पड़ गई हो तो उस व्यक्ति को एक बिल्व पत्र खिला दो, कैसी भी गांठ हो निकल जाएगी। ये नहीं कहता कि डॉक्टर को मत दिखाओ या वे जो ट्रीटमेंट बताएं वह मत करवाओ।  ऐसे में डॉक्टर जो कहे वह तो करो ही, इसके साथ ही एक बिल्व पत्र जिसके शरीर में गांठ पड़ गया हो उसे खिला दो। शरीर में कैसी भी गांठ हो निकल जाएगी। 

मेरे विधानसभा क्षेत्र में हो रही है कथा
कथा के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है। इसलिए मेरा ये सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र में आप कथा का वाचन कर रहे हैं। यहां क्षेत्र के लोगों को शिवमहापुराण कथा सुनने का मौका मिल रहा है। सांसद मंजू शर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, विधायक  कालीचरण सर्राफ  ने कथा का श्रवण किया। 

ट्रैफि क को किया डाइवर्ट
बढ़ती भीड़ के कारण विद्याधर नगर और उसके आस- पास के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। इसे देखते हुए पुलिस ने विद्याधर नगर और उसके आस- पास के इलाकों में ट्रैफि क डायवर्ट किया गया। 

Read More परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

महिलाएं सोने-चांदी के जेवर पहन कर नहीं आईं
कथा के दौरान चेन चोरी की घटनाओं के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं बिना जेवर के ही कथा का श्रवण करने आईं। हालांकि, शुक्रवार को भी कई महिलाओं ने चेन और पर्स चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई। उनका कहना था कि बदमाशों ने पर्स साफ कर दिया। 

Read More मुख्यमंत्री की एलपीजी आपूर्ति को लेकर बैठक : पाइप लाइन बिछाने संबंधी स्वीकृतियां 24 घंटे में हो जारी, कहा-

पंडाल भर जाने से लोगों ने तपती धूप में सुनी कथा
विद्याधर नगर स्टेडियम के श्रद्धालुओं से फुल होने के बाद बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। लोग धूप में बैठकर कथा श्रवण करते रहे। 

Read More गंदगी में तैयार हो रहा था खाना : चिकित्सा विभाग ने मारा छापा, अनहाइजीनिक परिस्थितियों में तैयार की जा रही थी खाद्य सामग्री

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत