स्थानीय निकायों में अवैध निर्माण पर सख्ती, सीलिंग प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन की तैयारी

पूरी प्रक्रिया का उच्च स्तर पर परीक्षण

स्थानीय निकायों में अवैध निर्माण पर सख्ती, सीलिंग प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन की तैयारी

राज्य के स्थानीय निकाय क्षेत्रों में स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया को लेकर स्वायत्त शासन विभाग नई गाइडलाइन तैयार करने की दिशा में काम कर रहा।

जयपुर। राज्य के स्थानीय निकाय क्षेत्रों में स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया को लेकर स्वायत्त शासन विभाग नई गाइडलाइन तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। विभाग को विभिन्न जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर से शिकायतें मिल रही थीं कि निर्माण को सील करने और बाद में सील खोलने की प्रक्रिया में एकरूपता नहीं होने से भ्रम और विवाद की स्थिति बन रही है। सूत्रों के अनुसार, कई मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया, नोटिस अवधि, तकनीकी जांच और सक्षम अधिकारियों की भूमिका को लेकर अलग-अलग निकायों में भिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं।

इसी को देखते हुए विभाग अब पूरी प्रक्रिया का उच्च स्तर पर परीक्षण कर रहा है। नई गाइडलाइन में अवैध निर्माण चिन्हित करने, नोटिस जारी करने, निर्माण सील करने, रिकॉर्ड संधारण और सील खोलने की स्पष्ट एवं पारदर्शी प्रक्रिया तय किए जाने की संभावना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्रवाई के दौरान आमजन और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो सके। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से स्थानीय निकायों में कार्रवाई अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन सकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत