बॉर्डर इलाके के अस्पतालों में युद्ध स्तर पर तैयारी जारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त 

अस्पतालों में हर संभव दवा और डॉक्टर के रिक्त पद भरने का काम जारी

बॉर्डर इलाके के अस्पतालों में युद्ध स्तर पर तैयारी जारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त 

राजस्थान के बॉर्डर इलाके में भले ही आज सुबह से भारत-पाक सीमा पर शांति नजर आ रही है, लेकिन राजस्थान का चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है

जयपुर। राजस्थान के बॉर्डर इलाके में भले ही आज सुबह से भारत-पाक सीमा पर शांति नजर आ रही है, लेकिन राजस्थान का चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने मेडिकल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर बॉर्डर इलाके के अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए पुरी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी रखे हुए हैं। अस्पतालों में हर संभव दवा और डॉक्टर के रिक्त पद भरने का काम जारी है। 

वहीं अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू को पूरी तरह से हर गंभीर मरीज के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है। बॉर्डर इलाके में अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां अस्पताल के द्वारा फोन करने पर तुरंत आवश्यक मांगी गई दवा और उपकरण उपलब्ध कराने की तेज गति से उपलब्ध कराने व्यवस्था की गई है। वहीं शनिवार की तरह ही रविवार को भी सभी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त रही है। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने ड्यूटी वाले स्थान पर मौजूद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू