डाला छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू
डाला छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा
छठ पर्व को लेकर जगह-जगह साफ सफाई हो रही है। जलाशय बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
जयपुर। आस्था, सामाजिक समरसता , साधना आराधना और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है। मैथिली भोजपुरी छठ पूजा एकता समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि मूलतः जयपुर में बिहार के प्रवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के लोग पर्व की खुशियां मनाएंगे। गलता तीर्थ, दिल्ली रोड , प्रताप नगर, मालवीय नगर , मुरलीपुरा, विश्वकर्मा , जवाहर नगर , आदर्श नगर व अन्य क्षेत्रों में डाला छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। छठ पर्व को लेकर जगह-जगह साफ सफाई हो रही है। जलाशय बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
Tags: festival
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Jan 2026 18:51:02
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...

Comment List