रसोई में खाना बना रही थी अचानक फटा प्रेशर कुकर, सिर में घुस गए कुकर के टुकड़े, महिला की मौत
मृतका का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया
हादसा इतना भयानक था कि कुकर फटने से रसोई की छत में छेद हो गए और कुकर के टुकड़े पड़ोसी मकान की दीवार में जाकर भी लगे।
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने एफएएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतका किरण कवर भोमिया नगर की रहने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि किरण सोमवार सुबह करीब 11 बजे रसोई में खाना बना रही थी तभी प्रेशर कुकर फट गया। कुकर के टुकड़े उसके सिर में घुस गए। इस दौरान मृतका का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कुकर फटने से रसोई की छत में छेद हो गए और कुकर के टुकड़े पड़ोसी मकान की दीवार में जाकर भी लगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 19:01:15
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...

Comment List