परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा कवर, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान

प्रथम मार्च माह से राज्य बीमा का कवरेज उपलब्ध

परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा कवर, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान
राज्य सरकार ने परिवीक्षाकाल के दौरान कार्यरत कर्मचारियों को राज्य बीमा का लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब परिवीक्षाधीन राज्य कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद आने वाले प्रथम मार्च माह से राज्य बीमा का कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने परिवीक्षाकाल (प्रोबेशन) के दौरान कार्यरत कर्मचारियों को राज्य बीमा का लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वित्त (बीमा) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब परिवीक्षाधीन राज्य कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद आने वाले प्रथम मार्च माह से राज्य बीमा का कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम, 1998 के तहत किए गए इस प्रावधान के अनुसार परिवीक्षाधीन कर्मचारियों के पारिश्रमिक से प्रतिमाह 800 रुपये की निश्चित राशि राज्य बीमा प्रीमियम के रूप में काटी जाएगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी।

आदेश के मुताबिक मार्च माह देय अप्रैल 2026 के वेतन बिल, एरियर अथवा SIPF Portal 3.0 पर उपलब्ध डिपॉजिट यूटिलिटी के माध्यम से राज्य बीमा प्रीमियम की कटौती की जा सकेगी। राज्य सरकार के इस फैसले से परिवीक्षाकाल में कार्यरत कर्मचारियों को भी बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा और सेवा के शुरुआती दौर में उन्हें वित्तीय सुरक्षा का अतिरिक्त संरक्षण प्राप्त होगा। आदेश वित्त विभाग की शासन सचिव डॉ. टीना सोनी द्वारा राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच...
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति