आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी

वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन के नेतृत्व में उठी हाथियों के संरक्षण की मांग

आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
आमेर फोर्ट में हाथी सवारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन के आह्वान पर शहर के जवाहर सर्किल पर बड़ी संख्या में पशु प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक एकत्रित हुए।

जयपुर। आमेर फोर्ट में हाथी सवारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन के आह्वान पर शहर के जवाहर सर्किल पर बड़ी संख्या में पशु प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आमेर में हाथियों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग उठाई और हाथियों के संरक्षण को लेकर आवाज़ बुलंद की। चंचल नामक हाथी की पेंटिंग को लेकर हुए विवाद और बाद में उसकी मौत को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

आयोजकों का कहना था कि यह घटना केवल एक हाथी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में कैद में रह रहे हाथियों की स्थिति को उजागर करती है। उन्होंने हाथियों को उनके प्राकृतिक वातावरण में रखने और उनके साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया कि आमेर फोर्ट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर हाथियों के शोषण को बंद किया जाना चाहिए। साथ ही, इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने के लिए मीडिया से भी सहयोग की अपील की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों...
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर
ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा